वाहन ईंधन / दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, तेल कंपनियों ने लगातार 18वें दिन बढ़ाए दाम

दिल्ली में पिछले 18 दिनों में डीजल 10.48 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया हैदिल्ली में पिछले 18 दिनों में डीजल 10.48 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है

  • दिल्ली में बुधवार को डीजल की कीमत में 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई
  • डीजल की कीमल 79.88 रुपए/ लीटर हो गई है वहीं पेट्रोल 79.76 रुपए बिक रहा है

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 09:15 AM IST

नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने बुधवार को लगातार 18वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत तो मंगलवार के बराबर 79.76 रुपए पर टिकी रही लेकिन डीजल की कीमत 79.40 रुपए से बढ़कर 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 48 पैसे महंगा है।


7 जून से अब तक 10.88 महंगा हुआ डीजल
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, दिल्ली में डीजल की कीमत 79.40 रुपए से बढ़कर 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 7 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 18 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.50 रुपए और डीजल 10.48 रुपए यानी महंगा हो चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम...

शहर का नामपेट्रोल/रुपए लीटरडीजल/रुपए लीटर
दिल्ली79.7679.88
मुंबई86.5478.22
चेन्नै83.0477.17
कोलकाता81.4577.06
नोएडा80.5772.03
रांची79.7875.91
बेंगलुरु82.3575.96
पटना82.7976.90
चंडीगढ़76.7671.40
लखनऊ80.4671.94

Comments

Popular posts from this blog

BEST WHEY PROTEIN WHERE DO I GET GOOD QUALITY WHEY PROTEIN SUPPLEMENTS IN DELHI?

Aol mail not working on Toll Free Number (+1-855-241-6569)windows 10 aol mail not working on windows

10 BEST FITNESS AND HEALTH PRODUCTS THAT WILL HELP YOU GET FITTER AND HEALTHIER